ये डर क्या है?








ये डर क्या है?
क्यों है? कहां है? कैसा है?
ये डर है भी कि नहीं है।
अगर है भी तो किसका है?
ये भी पता नहीं है।







ये डर क्या है?
डर किसी से इश्क़ होने से है?
किसी से दोस्ती-यारी करने से है?
किसी से लगाव होने से है?
किसी के साथ जुड़ने से है?
किसी से जुड़ने के बाद,
बिखर जाने का डर है?
जो तेरा है ही नहीं,
उसे खोने का डर है?
ये डर क्या है!






ये डर क्या है?
गलियों में फ़ैले हुए आज़ार का डर है?
घर में जी घबरा रहा है?
खुली हवा में सांस लेने का डर है?
किसी से हाथ मिलाने का डर है?
ये डर क्या है!



ये डर क्या है?
किसी पर यक़ीन करके,
वो यक़ीन टूटने का डर है?
ये डर क्या है?
क्यों है? कहां है? कैसा है?
ये डर है भी कि नहीं है!
और अगर है तो किसका है
ये पता नहीं है।





ये डर क्या है?
दिमाग़ी वहम का ये सिलसिला है।
क्यों ये नस नस में ढला है।
ये क्या माजरा है।
ये कैसी बला है।
ये डर क्या है!